फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटी एक हजार पर्चियां, भर्ती हुए 1

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अस्पतालों में कोल्ड डायरिया, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। ठंड बढ़ते ही सरकारी समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। ठंड की चपेट में आकर बूढ़े, बच्चे, नौजवान सभी बीमार पड़ रहे हैं। मरीजों में वृद्धों और बच्चों की संख्या अधिक हैं। बृहस्पतिवार को अकेले जिला अस्पताल की ओपीडी में 1012 पर्चियां काटी गईं। नए और पुराने कुल 1230 मरीजों ने अपना इलाज कराया। साथ ही इमरजेंसी में 18 मरीज भर्ती किए गए। भर्ती मरीजों में अधिकतर कोल्ड डायरिया से पीड़ित थे। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कमी के चलते मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश हैं। जिसका निजी अस्पताल जमकर फायदा उठा रहे हैं। मरीजों का आर्थिक दोहन किया जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि ठंड बढ़ने से अचानक मरीज बढ़ गए हैं। शीतलहर के चलते लोग कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं। ठंड से बचाव ही रोगों से बचने का उपाय है। लोगों को संभलकर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें