फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पंडाल का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सुरक्षा और यातायात की सुचारु व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर सुनील कुमार और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरन ने गोपीगंज में बन रहे दुर्गा पंडाल का निरीक्षण किया। साथ ही मिर्जापुर रोड और राजमार्ग पर से अतिक्रमण को हटवाया। उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने मीरजापुर रोड के काली देवी मंदिर के पास बन रहे दुर्गा पंडाल के प्रबंधक से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने पंडाल में सुरक्षा के दृष्टिगत आग बुझाने के उपकरण, पंडाल में लगभग कितनी भीड़ होती है आदि की जानकारी ली। इसके बाद मिर्जापुर रोड और जीटी रोड पर मेले के दौरान किसी भी प्रकार से मार्ग अवरुद्ध न हो, इसके लिए सड़कों की पटरियों पर से अतिक्रमण को हटाया गया। थाना के सामने स्थित तालाब को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सख्त हिदायत दी गई कि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे, जेई आबिद अली खान, नगर पालिका के ईओ, लेखपाल बेलाल अहमद अंसारी समेत नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें