फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: 75 फीसदी मामले रह गए लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जुलाई के तीसरे शनिवार को जिले के सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस पर राजस्व और पुलिस विभाग के कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें से पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने मिलकर कुल 18 मामलों का निस्तारण किया। 72 मामलों में 61 शिकायतें राजस्व, 11 पु लिस विभाग की रही। आए मामलों में 25 फीसदी ही निस्तारित हुए,75 फीसदी लंबित रह गए। निस्तारित मामले में राजस्व के 14,पुलिस के चार मामले शामिल है। ज्ञानपुर कोतवाली में आए छह मामले में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। गोपीगंज थाने में आए सात प्रार्थना पत्रों में तीन निस्तारित हुआ और चार लंबित रह गए। कोइरौना थाने पर मिले 16 प्रार्थना पत्रों में सात निस्तारण हुए और नौ लंबित रह गए। भदोही कोतवाली में आए सात में तीन निस्तारित हुआ,चार लंबित रह गए । इसी तरह चौरी थाने में सिर्फ एक मामला आया उसका मौके पर निस्तारण हो गया। औराई थाने पर सबसे अधिक मामले कुल 19 आए और तीन का निस्तारण हुआ। जबकि 16 मामले लंबित रह गए। ऊंज थाने पर कोई मामला ही नहीं आया, सुरियावां थाने में आए पांच प्रार्थना पत्रों में एक निस्तारित, मामले लंबित ही रह गए। दुर्गागंज थाने में पड़े 11 प्रार्थना पत्रों में एक भी निस्तारित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें