औराई। चौराहे पर रविवार को इलाहाबाद जा रहा टैंकर विद्युत पोल तोड़ते हुए एक मिठाई की दूकान में जा घुसा। हालांकि दूकान में किसी के मौजूद न रहने से गंभीर हादसा नहीं हो सका। लेकिन, टैंकर के पहिए से टकराई गिट्टी छिटककर चबूतरे पर बैठे एक कांवरिया को लग गई। जौनपुर के मड़ियाहूं निवासी कांवरिया चंद्रवीर (24) को औराई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। दूकान में टैंकर घुसने की आवाज सुनकर लोग जुट गए।