फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कालीन मेले में 700 विदेशी आयातकों की होगी भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विश्व भर में हाथ से बुने कालीनों के लिए प्रसिद्ध भदोही में कालीनों की प्रदर्शनी का आनंद दुनिया के 60 देशों से अधिक खरीदार लेने जा रहे हैं। मौका होगा चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो का जो भदोही के एक्सपो मार्ट में 15 अक्तूबर से लगने जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि चार दिन के इस एक्सपो में बायर और बायर प्रतिनिधि मिलाकर कुल 700 का आंकड़ा पहुंचने का अनुमान है। कालीन मेले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रशासनिक समिति के सदस्य लगे हुए हैं
जनवरी में जर्मनी में होने वाला डोमोटेक्स रद्द होने से इसका सीधा फायदा भदोही के निर्यातकों को होगा। जिससे भदोही के एक्सपो में आयातकों की संख्या में काफी इजाफा होने का अनुमान है। आयोजक सीईपीसी मानती है कि जो खरीदार इंडिया कारपेट एक्सपो पर डोमोटेक्स को प्राथमिकता देते थे वे इस बार भदोही आएंगे। परिषद इस बार तैयारी भी उसी प्रकार से कर रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल कालीनों का प्रदर्शन करने के लिए देश भर के 250 कालीन उत्पादक भाग लेंगे। लेकिन स्टाल का लेआऊट तैयार हो जाने के बाद बचे कुछ स्टालों के लिए अगले सप्ताह एक बार फिर से बुकिंग खोली जाएगी जिससे बाद निर्यातकों की संख्या सर्वोच्च आंकड़ा भी पार कर जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। परिषद के प्रशासनिक समिति के सदस्य पीयूष बरनवाल ने बताया कि मार्ट में अग्निशमन, लिफ्ट की टेस्टिंग हो चुकी है। जेनरेटर ओके है तथा एसी की टेस्टिंग का दौर चल रहा है। स्टालों का ले- आऊट प्लान भी तैयार कराया जा रहा है। ले- आऊट तैयार होने के बाद बचे स्टालों की भी बुकिंग की जाएगी।
भदोही। 15 अक्तूबर को शुरू होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो के शुभारंभ के लिए सीईपीसी केंद्रीय वस्त्र मंत्री, गिरिराज सिंह को भदोही बुलाने के प्रयास किया जा रहा है। परिषद के लोगों का मानना है कि भदोही देश का सबसे बड़ा कालीन उत्पादक क्षेत्र होने से केंद्रीय वस्त्र मंत्री के यहां आने से यहां के बुनकरों, हस्तशिल्पियों, औरकामगारों का मनोबल बढ़ेगा।
भदोही। भदोही में जब कारपेट एक्सपो मार्ट का निर्माण हुआ था तभी से यहां पंच सितारा होटल खोलने की मांग शासन से की जाती रही है। तीसरा एक्सपो होने को आया लेकिन भदोही में पंच सितारा होटल का शिलान्यास नहीं हो सका है। भदोही में कारपेट एक्सपो मार्ट के पास ही पंच सितारा होटल के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने रुची दिखाई थी और यहां सस्ते दर पर जमीन भी उपलब्ध करा दी गई थी लेकिन तथा इसकी जिम्मेदारी भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को सौंपी गई, लेकिन इसके निर्माण का मामला लटका हुआ है। सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्य असलम महबूब ने बताया कि आयातकों के ठहरने के लिए वाराणसी के चार पंच सितारा होटल में कराया गया है। उन्हें एक्सपो के चारो दिन वाराणसी से भदोही लाने और वापस ले जाने के लिए लग्जरी वाहनों की भी व्यवस्था करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें