औराई के जयरामपुर में ट्रक से ट्रैक्टर सीमेंट लदवाते लोग। संवाद
- फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एक ट्रक से 70 बोरी नकली सीमेंट बरामद की। चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई नकली सीमेेंट की लगातार बिक्री के खिलाफ मिल रही शिकायत पर की। बिड़ला ग्रुप के सहायक मैनेजर पीके सिंह ने बताया कि नवपेड़वा-जौनपुर निवासी अशोक कुमार एक ट्रक पर सीमेंट लादकर आया था। उसे जंगीगंज, बिहरोजपुर, कौलापुर स्थित दुकानों पर उतरवाया जा रहा था। लोगों को शक होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ट्रक चालक भागने लगा तो पुलिस पीछा कर वाहन को रोका। तलाशी में उस पर लदी 70 बोरी नकली सीमेंट बरामद की। पुलिस ट्रक समेत सीमेंट कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि बिड़ला ग्रुप के सहायक मैनेजर पीके सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि जल्द ही नकली सीमेंट के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी।