जिले भर में शनिवार को वैश्विक महामारी से बचाव के लिए 6635 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कोविड टीका लगवाने के लिए हर वर्ग के लोग तेजी के साथ आगे आ कर वैक्सीन लगावा रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय और महाराजा बलवंत चिकित्सालय सहित विभिन्न सीएचसी और पीएचसी सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। सेंटरों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी कतार लग रही है। कोविड का पहला डोज 184 लोगों को लगा, वहीं कोविड का दूसरा डोज 4878 लोगों को लगाई गई। बूस्टर डोज 1511 लोगों को दिया गया। बारह से चौदह साल के 62 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। कुल इस तरह से 6635 लोगों को टीका लगाया गया।