ज्ञानपुर। साइबर अपराध रोकने के लिए जनपद पुलिस सख्त है। साइबर ठगी के शिकार हुए तीन अलग- अलग लोगों के खाते में 66 हजार रुपये वापस कराया गया। पैसा वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। औराई पुरुषोत्तमपुर निवासी अजीत कुमार उपाध्याय के खाता से 89,999 रुपये कट गया था। इसकी शिकायत ऑनलाइन की। सुरियांवा निवासी शिवकुमार सिंह ने गलती से जनवरी में किसी अन्य खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया था। ज्ञानपुर निवासी विष्णु कुमार साहू के साथ छह हजार रुपये साइबर ठगी हो गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पैसा वापस कराया। टीम में रवि कुमार, बलराम यादव, रोहन वर्मा आदि रहे। संवाद