फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 66 परीक्षा केंद्रो ने नहीं दिया खर्च का ब्यौरा, अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 66 परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने खर्च का ब्योरा नहीं प्रस्तुत किया है। इससे केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षक संग अन्य कर्मियों का भुगतान लटक गया है। डीआईओएस ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 15 मार्च तक हर हाल में कागजात कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी कि तय तिथि तक न आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 105 केंद्र बनाए गए थे। 16 फरवरी से शुरू बोर्ड परीक्षा पांच मार्च को समाप्त हो गई। उस दौरान केंद्रों पर व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक बंडल वाहकों, लिपिकों और परिचारकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद पारिश्रमिक भुगतान के लिए जानकारी मांगी गई थी, लेकिन 105 में 66 केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने खर्च का लेखाजोखा नहीं दिया। इससे भुगतान नहीं हो सका। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने कहा कि 31 मार्च से पूर्व सभी बकाये का भुगतान करना है। 15 मार्च तक प्रधानाचार्यों को जरूरी कागजात कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर उनको नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें