सुरियावां नगर में शिलान्यास के बाद चेयरमैन विनय चौरसिया का स्वागत करते लोग। स्रोत संगठन
नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने रविवार को 69 लाख से बनने 650 मीटर आरसीसी सड़क का शिलान्यास किया। कहा कि नगर में विकास कार्याें का पहिया तेजी से डोल रहा है। हर वार्ड में सुविधाएं पहुंची रही हैं। बताया कि सड़क बनने से करीब एक हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नगर के वार्ड चार, बघेल कटरा, त्रिमुहानी, बाईपास, अटल चौराहा, गल्ला मंडी तक 650 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। बारिश के दिनों में यहां से गुजरते वक्त राहीगरों को दिक्कते होती थी। इस मौके पर रमाकांत जायसवाल, अवधेश उमर, मदन जयसवाल, विक्की सिंह बघेल, चंद्रेश यादव, गणेश जायसवाल, अशोक जालान, जयशंकर, नंदलाल, गुड्डू मौजूद रहे।