फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जालसाजी के शिकार युवक के खाते में लौटाए 64 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर पुलिस के सहयोग से ऑनलाइन जालसाजी के शिकार युवक के खाते में 64 हजार रुपये वापस कराए गए। सर्रोई बाजार निवासी जय प्रकाश दूबे ने 19 जनवरी को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि उसके खाते से 65 हजार रुपये ऑनलाइन ठगों ने निकाल लिए। साइबर पुलिस ने शाखा प्रबंधक से संपर्क कर पीड़ित के खाते में 64 हजार वापस कराए।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। हल्की सी लापरवाही से आप अपनी जमा पूंजी गवां सकते हैं। उन्होंने कहा कि जालसाजी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें, किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें। वर्क फ्रॉम होम, शेयर ट्रेंडिंग करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें