फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 631 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद, बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई बोर्ड के साथ ही अब प्राविधिक शिक्षा परिषद ने भी परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। पिछली बार तो ऑनलाइन ही परीक्षा करायी गई थी, लेकिन इस बार ऑफलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। जिले में एक सेंटर बनाया गया है। कॉलेज प्रशासन परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। जिले के कुल 631 विद्यार्थी पालीटेक्निक के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। जिले के औराई तहसील क्षेत्र के उगापुर में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का निर्माण कराया गया है। यहां नियमित रूप से कक्षा भी संचालित की जाती है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। इस बार 22 मार्च से दो अप्रैल तक परीक्षा करायी जाएगी। पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य जीपी श्रीवास्तव ने बताया कि परिषद की ओर से परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। उसी के अनुसार स्थानीय स्तर पर परीक्षा की तैयारी की जा रही है। स्थानीय थाने को परीक्षा के बारे में सूचना भेज दी गई है, ताकि समय से जांच पड़ताल की जा सके। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र पर पुलिस की तैनाती जरूरी है। यहां कंप्यूटर साइंस, इलेट्रानिक्स और आईटी तीन ट्रेड में पढ़ाई होती है। परीक्षा दो पालियों में होगी। अलग-अलग विषय के हिसाब से अलग-अलग दिन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें