ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रही मुहिम में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को मेगा अभियान चलाया। छह ब्लॉक के 150 से अधिक केंद्रो पर 6300 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने लक्ष्मणपट्टी, सोनपुर, डीघ के खेमापुर, घोसिया, औराई सहित 15 से अधिक टीकाकरण केंद्रो का निरीक्षण किया। स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से 20 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसमें 6306 ने टीका लगवाया। जिसमें 1968 ने पहला और 4338 ने दूसरा डोज लगवाया। उन्होंने बताया कि विभाग के पास अब भी कोविशील्ड की 85 हजार 510 और कोवैक्सीन की 28 हजार 540 डोज मौजूद है। संवाद