फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में बवाल के बीच पड़े 63.81 फीसदी वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को पहले चरण का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। शाम छह बजे तक 63.81 फीसदी मतदान हुआ। आधा दर्जन से अधिक बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में मारपीट हुई। औराई के औरंगाबाद में पथराव हुआ जबकि ज्ञानपुर के सरपतहां में पुलिसकर्मी घायल हो गया। विभिन्न पदों के 14 हजार 328 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गया। मतपेटियों को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में रखा गया। बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। गर्मी का मौसम होने से सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। बूथों पर लंबी लंबी कतार लग गई। सुबह नौ बजे तक 8.75 फीसदी मतदान हो गया। सुबह औराई के रैपुरी मतदान केंद्र पर जिला पंचायत सदस्य का बैलट पेपर बदलने से दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। 9 बजे के बाद बैलट पेपर आने पर मतदान शुरू हो सका। औराई के औरंगाबाद में फर्जी मतदान को लेकर पत्थरबाजी हुई। जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। इसी तरह ज्ञानपुर के सरपतहां और काशिरामपुर में समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से करीब 40 लोगों को गिरफ्तार किया। सुबह 11 बजे तक 19.91 फीसदी, दोपहर एक बजे तक 32.82 फीसदी, दोपहर तीन बजे तक 45.87 फीसदी जबकि पांच बजे तक 57.38 फीसदी मतदान हुआ। डीघ के बारीपुर ग्राम में एक बूथ पर रात 8.30 बजे तक मतदान चला। 1889 बूथों पर मतदान खत्म होने पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया। जिला पंचायत के 26, ग्राम प्रधान के 545, बीडीसी के 650 और ग्राम पंचायत सदस्य के 3350 सीटों के लिए मैदान में कूदे 14 हजार 328 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। दो मई को मतगणना में तय होगा कौन विजेता बना। कमिश्नर योगेश्वर मिश्र , जिला निर्वाचन अधिकार आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने दर्जन भर से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें