मोढ़। कोकलमऊ प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय किसान परिषद की ओर से नि:शुल्क दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें होम्योपैथी से उपचार के बारे में बताते हुए मरीजों को दवा देकर उपचार किया गया। कैंप में करीब 200 मरीजों को दवा देने के साथ-साथ उनका उपचार किया गया। इस मौके पर दिनेश रत्न, डॉ. विनोद सम्राट कुशवाहा, मनोज गौतम, राजेंद्र मौर्य, सुरेश पटेल, राकेश गौतम, विजय बहादुर यादव, अतुल कुमार पांडेय, विनोद गौतम आदि मौजूद रहे।