फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज और रोकने पर बसपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनऊ एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रोकने और इलाहाबाद में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव पर लाठीचार्ज के खिलाफ बसपा भी मुखर हो गई है। मंगलवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने वहिदा मोड़ पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र हाशिए पर है। देश में ही आने-जाने पर पाबंदी लगाई जा रही है, जो ठीक नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में बसपा के ज्ञानपुर विस प्रभारी मोके यादव, विजय बहादुर बिंद, राकेश मौर्या, उपेंद्र यादव, दिनेश यादव, धर्मेंद्र यादव, अमित कुमार, कमलेश यादव आदि रहे। वहीं दूसरी ओर सपा नेता कमलाशंकर महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री को रोकने पर नाराजगी जताई। कहा कि सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। सपा के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें