फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरियावां नगर में बड़े वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। थाना परिसर में एसओ मनोज पांडेय की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की बैठक में नगर में जाम से होने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। व्यापारियों की मांग पर एसओ ने बाजार में सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। कोई भी व्यापारी अगर ट्रांसपोर्ट से समान मंगाएगा तो वह पहले पुलिस को सूचित करेगा। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।रात में घरों के बाहर दुपहिया वाहन न रखें। अक्सर चोर इसी का फायदा उठाकर चोरी करते हैं। मौके पर शेषधर गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, रामगरीब गुप्ता, जटाशंकर मौर्य, अवधेश उमर ,रमाकांत गुप्त, रऊफ हाशमी, डॉ. चंद्रेश मौर्य, जतन गुप्ता, शफीक, संजय, सुरेश, अश्वनी साहू, राजेंद्र प्रसाद, अनिल उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें