ज्ञानपुर। राफेल डील घोटाला और सीबीआई के दुरुपयोग के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दमन का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा कि सरकार सीबीआई को पिंजरे के तोता की तरह इस्तेमाल कर रही है। जो उनकी बात नहीं सुनता, उसके खिलाफ सीबीआई जांच बैठा दी जाती है। धरना-प्रदर्शन के दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया। इसमें यह जो मोदी के गालों की लाली है, राफेल की दलाली है, चौकीदार चोर है... आदि नारे शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार आरटीआई, चुनाव आयोग, आईबी के बाद अब सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। आधी रात सीबीआई चीफ को छुट्टी पर भेजना, इसी का उदाहरण है। सिर्फ एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार तमाम खेल कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश यादव ने की और संचालन मोहम्मद नाजिम ने किया। इस मौके पर दीनानाथ दुबे, राज बहादुर सिंह, राजेश यादव, मनोज नारायण, सदानंद शुक्ला, समरजीत यादव, खुर्शीद, मासूम रजा, मिथिलेश यादव, सुरेश चौहान, संतोष यादव, रवि यादव, कंप्यूटर, रोहित उपाध्याय, पवन प्रताप, सिकंदर अंसारी, फूल चंद दूबे, अभिषेक दुबे आदि रहे।