फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल लेनदेन होगा फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। यूनियन बैंक की शाखा पर मंगलवार को डिजिटल गांव कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को बैंक की डिजिटल सुविधाओं के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञ रोहित नारायण सिंह ने कहा कि मोबाइल बैंकिंग, आरटीजीएस, आइएमपीएस, एनइएफटी, यूपीआई एप, भीम आदि बैंकिंग सुविधाओं का बेझिझक उपयोग करना चाहिए। यह ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित है। इसके जरिये अपने महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य घर बैठकर आसानी से किए जा सकते हैं। विशेष प्रशिक्षक फरीदुल ने विभिन्न एप के बारे में समझाया। कहा कि एप का प्रयोग पूरी तरह से सुरक्षित है। थोड़ी सी सतर्कता बरतें और सभी कार्य आसानी से व जल्दी पूरा कर सकते हैं। अग्रणी बैंक प्रबंधक अमिताभ सेन गुप्ता, शाखा प्रबंधक राम प्रसाद ने भी डिजिटल उत्पादों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। मौके पर जयदयाल मोदनवाल, रवि शुक्ल, रतन सेठ, अनुज गुप्ता, हंसराज मौर्या, अभय अग्रहरी, महेश जायसवाल, बाबा सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें