लालानगर। ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के चकनिरंजन गांव में सोमवार को अफसरों ने विकास कार्यों की जांच की। गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया गया था। इससे प्रधान और सेक्रेटरी की धड़कनें बढ़ी रहीं। गांव में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। औराई विकासखंड के चकनिरंजन ग्राम प्रधान पर लगे धांधली के आरोप की जांच सोमवार को जिला समाजकल्याण अधिकारी ने की। जांच के बाद उन्होंने कहा कि सबकुछ संतोषजनक है। वहीं शिकायतकर्ताओं ने जांच अधिकारी पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उक्त गांव के सुधाकर उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, बालेश्वर उपाध्याय, प्रेमशंकर उपाध्याय, धर्मशंकर ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली करने के साथ ही धमकी देने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर सोमवार को समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की। उनके साथ पंचायत सेक्रेट्री और जेई मौजूद रहे। हालांकि जांच अधिकारी ने जांच में लगे आरोपों को गलत करार दिया।