फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की सेवा के लिए समर्पित रहे स्वरूपानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर से सटे भिदिउरा गांव में स्थित चित्रकूट स्थित अखंडाश्रम के स्वामी स्वरूपानंद परमहंस की जयंती मनाई गई। जीवन पर्यंत जनहित के लिए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार पाठक ने कहा कि स्वामी जी का पूरा जीवन गरीबों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष लालमणि पाठक ने कहा कि स्वामी जी ने गरीब और असहाय परिवार की कन्याओं की शादी में सहयोग किया। उनके सुख-दुख में सहभागी रहे। इसके पूर्व ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर चंद्रभूषण पाठक, रत्नाकर, रजनीश, संजय पाठक, विधि भूषण, कृष्ण मुरारी, उत्कर्ष, हरिश्चंद्र शर्मा, शशि यादव, बालेंदु भूषण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें