फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब भदोही वरुणा और ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 19 सितंबर को स्टेशन रोड स्थित भदोही इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नालाजी (बीआईएसटी) प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान के जरिए जरूरतमंदों की जान बचाने के अपने संकल्पों को पूरा करने का एक मौका और मिल गया है। आइए रक्तदान करें और एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाने का पुण्य कमाएं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा। अमर उजाला फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान देता रहा है। इसे वह अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी समझता है। सामान्य तौर पर फाउंडेशन वर्ष में दो रक्तदान शिविर का आयोजन करता ही है। लेकिन, इस शिविर में लायंस क्लब भदोही वरुणा और ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल के कदम बढ़ाने से भदोही में फाउंडेशन का यह तीसरा रक्तदान शिविर होगा। क्लब के पदाधिकारियों और विद्यालय के शिक्षकों में शिविर को लेकर खासा उत्साह है। उन्हें लगता है कि कहीं न कहीं से हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। लायंस क्लब की अध्यक्ष पूजा जायसवाल ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का साथ मिलने से यह साफ है कि रक्तदान के प्रति आमजन का झुकाव बढ़ेगा और अधिक से अधिक लोग रक्तदान करने पहुंचेंगे, जिससे कहीं न कहीं किसी जरूरतमंद की जान बचाने के काम आएगा जिन्हें रक्तदाता जानते तक नहीं। लायन्स अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक रक्तदाता को ब्लड बैंक की ओर से डोनर कार्ड दिए जाने के साथ साथ संयोजकों की ओर से एक प्र शस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें