फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी से मिलता है प्रतिभा प्रदर्शन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नवप्रवर्तन जागरूकता और प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। इससे बच्चों को प्रोत्साहित कर उनकी वैज्ञानिक सोच को सामने लाने का मंच उपलब्ध कराया जाता है। यें बाते बुधवार को जिलाधिकारी विशाखजी ने जिला विज्ञान क्लब की ओर से डायट में आयोजित जिलास्तरीय नवप्रवर्तन जागरूकता और प्रदर्शनी में कही। पिछले दिनों जिले की तीनों तहसीलों में इस तरह का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को आज डायट में अपने मॉडलों को प्रस्तुत करने का मौका मिला। प्रतिभागियों के गहन अध्ययन और बुद्धिमत्ता को मॉडलों के रूप में देखकर अधिकारियों ने छात्रों की प्रतिभा को तहेदिल से सराहा। इस दौरान छात्रों ने भी मॉडलों के बारे में अधिकारियों को बारीकी से जानकारी दी। सीडीओ ने छात्रों की कल्पनाओं और वैज्ञानिक समझ को मॉडलों में देखकर कहा कि परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी किसी भी मायने में निजी स्कूलों के छात्रों से कमतर नहीं है। निर्णायक मंडल ने मॉडलों के अवलोकन और क्विज प्रतियोगिता में प्राप्त अंकों के आधार पर औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव को प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय परगासपुर को द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालानगर को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना। इसके साथ ही विजेता विद्यालयों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. रश्मि सिंह, सीके ओझा शामिल रहे। संचालन बीएल पाल ने किया। इस मौके पर डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. मानिकचंद पाल, संतोष सिंह, विनय शंकर पांडेय, रत्नेश कुमार पांडेय, ज्योति कुमारी, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, असीम श्रीवास्तव, कल्पना मौर्या, राम कृपाल, प्रीति पांडेय, नीलम सिंह, विजय सिंह रूकैया बानो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें