फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्हैयां गांव में हकीकत नहीं कागजों में काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। ज्ञानपुर विकास खंड के गल्हैया गांव में बुधवार को विकास कार्यों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम पहुंची। जांच टीम जिलाधिकारी ने गठित की थी। टीम ने एक-एक बिंदुओं पर जांच की तो हैंडपंप का चबूतरा कागजों पर ही निर्मित मिला। प्रधानमंत्री आवास एक ही परिवार के चार-चार लोगों को आवंटित करने के साथ ही पक्के मकान में सटाकर बनाया गया मिला। ज्ञानपुर विकास खंड के गल्हैयां गांव के ग्रामीण फूलचंद्र, विजय बहादुर, रामनाथ और गुलाबी देवी ने गत सितंबर में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। इसमें हैंडपंप रिबोर, चबूतरा निर्माण, पीएम आवास में गड़बड़ी की शिकायत की थी। डीएम ने जांच के लिए खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहरलाल और जेई आरईएस हरिलाल यादव को नामित किया। पिछले दिनों जांच करने के लिए सिर्फ खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पहुंचे थे, जिससे जांच पूर्ण नहीं हो सकी। बुधवार को दोनों अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर एक-एक बिंदुओं की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास एक ही परिवार में चार लोगों को आवंटित कर दिया गया था तो कहीं पक्के मकान में सटाकर आवास बनाया जा रहा था । हैंडपंप का बिना चबूतरा बनाए ही धन आहरण कर लिया गया। जांच अधिकारी जवाहर लाल ने बताया कि दस चबूतरों में से दो की जांच की गई। इसमें मौके पर दोनों का निर्माण नहीं हुआ था। कहा कि जांच अभी दो दिन और चलेगी। जल्द ही जांच पूर्ण कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें