ज्ञानपुर। जिले में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर मानव अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। रविवार को अवकाश होने के बाद भी परिषदीय विद्यालय खुले रहे। शासन और बेसिक शिक्षा विभाग की मनसानुसार अध्यापकों और बच्चों ने मानवाधिकारों का पालन करने और कराने का शपथ लिया। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, सरई मिश्रानी, सरई राजपुतानी, जखांव, जौहरपुर, पूरे दिवान समेत अन्य स्कूलों में शपथ ली गई। इस अवसर पर एनपीआरसी पार्थव्रत त्रिपाठी, शिवशंकर एडवोकेट, सुरेश कुमार मिश्र, विमल कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार, मानिक चंद्र यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन तुरंतपुर चकमानधाता में पौधरोपण किया। इस मौके पर मानवाधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव कृपाशंकर सेठ, ताराशंकर, मिश्रीलाल, रविशंकर मिश्र, आशीष पांडेय आदि मौजूद थे। इसी तरह कांशीराम समाज सेवा समिति ने बाबा बड़ेशिव मंदिर गोपीगंज में मानवाधिकार दिवस मनाया। इस मौके पर रामसूरत गौतम, जय प्रकाश भारतीय, वंशराज गौतम, रविंद्र चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।