ज्ञानपुर। न्याय पंचायत केंद्र भिदिउरा में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान संजय पाठक ने राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक मजीदउल्ला खान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी तरह आसपास के कई स्कूलों के शिक्षकों ने स्वागत किया। न्याय पंचायत समन्वयक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जन्म देने वाले से अधिक सम्मान अच्छी शिक्षा देने वाले को देना चाहिए। इस मौके पर शंभूनाथ, रतन, आराधना वर्मा, अर्चना शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, अनुराधा जायसवाल, कीर्ति श्रीवास्तव, मंजू रावत, दशरथ पाठक, प्रदीप उपाध्याय, नीलम मौर्यफ, हीरोमणि यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।