फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्कूलों में पहुंची 60 फीसदी नई किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एक अप्रैल से शुरू हो रहे शिक्षा सत्र में हर बच्चे के हाथ में नई किताबें होंगी। करीब पांच साल बाद पहली बार बच्चे नई किताब के साथ स्कूल में पहुंचेगे। बीआरसी ज्ञानपुर से अब तक 60 फीसदी तक किताबें स्कूलों में भेज दी गई है। पहली और दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 91 हजार एनसीईआरटी की किताब खरीदने के लिए क्रय आदेश भी बुधवार शाम को जारी हो गया। जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। जिसमें करीब दो लाख बच्चे पढ़ते हैं। पांच साल पूर्व कान्वेंट की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में शिक्षा सत्र अप्रैल से लागू हुआ, लेकिन किताबें पुराने ढर्रे से आती रहीं। जिससे नवंबर- दिसंबर तक भी सभी बच्चों तक किताबें नहीं पहुंच पाती। शासन के सख्त तेवर के बाद किताब आपूर्ति करने वाली संस्थाएं समय से किताबें पहुंचाने में जुट गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आठ लाख 25 हजार किताबों में अब तक पांच लाख किताबें भेजी जा चुकी हैं। दो से तीन दिनों में शत प्रतिशत किताबें स्कूल में चली जाएंगी। एनसीईआरटी की किताबों की खरीद के लिए क्रय आदेश भी जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को बच्चे नई किताब संग स्कूल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें