फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रेम विवाह के 60 दिन बाद फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के घोसिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में एक विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। दो महीने पहले ही उसने मोहल्ले एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घोसिया के वार्ड नंबर पांच हाजी नगर मोहल्ला के राजपुर निवासी जुम्मन की बेटी मुस्कान (20) ने दो माह पूर्व मोहल्ले के ही सहबान के साथ प्रेम विवाह किया था। बताया रहा है कि शादी को लेकर मुस्कान के परिजनों की रजामंदी नहीं थी। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रेम विवाह के बाद भी अक्सर मुस्कान और उसके पति सहबान के बीच विवाद होता रहता था।
सोमवार की सुबह वह घर के ऊपर पहली मंजिल पर स्थित कमरे को अंदर से बंद कर फंदे पर झूल गई। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे के अंदर झांक कर देखा। जहां उसका शव फंदे पर झूलते देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों को कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ चमन सिंह चावड़ा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति सहबान और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पति व सास समेत चार दहेज हत्या का मुकदमा
औराई। कोतवाली के घोसिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में फंदे से लटककर जान देने वाली विवाहिता मुस्कान की मां अल्लू बेगम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। औराई प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मृतका मुस्कान की मां के तहरीर पर उसके ससुर, सास, ननद और पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें