विजय मिश्र के भतीजे की 5.80 लाख की संपत्ति जब्त संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर (भदोही)। सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे सतीश मिश्र की 5.80 लाख की संपत्ति पुलिस ने बृहस्पतिवार को जब्त कर ली। जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी की अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
सतीश मिश्र के विरुद्ध गैंगस्टर, लूट, मारपीट, धोखाधड़ी, गाली गलौज और धमकी देने सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि लूट और धमकी देने के मुकदमे में थाना जैतपुर, वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान गैंगस्टर के कब्जे से आभूषण आदि बरामद किए थे। सतीश मिश्र निवासी खपटिहा, थाना हंडिया, प्रयागराज की आपराधिक कृत्यों से अर्जित एक लाख 10 हजार 500 रुपये नकद, स्वर्ण धातु का कड़ा, स्वर्ण धातु की दो चेन और मोबाइल फोन गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किए गए।