फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नईबाजार में 52 लाख दुरूस्त होंगी नाली व इंटरलॉकिंग

विज्ञापन
नगर पंचायत नई बाजार कार्यालय के सामने टूटी नाली का चैंबर। संवाद
विज्ञापन
नई बाजार। नगर में 52 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें इंटरलॉकिंग, नाली मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न कार्य होंगे। 15वें वित्त से होने वाले इस कार्य से 12 नाली निर्माण, नौ नालियों की मरम्मत, छह इंटरलॉकिंग और दो सीसी रोड का कार्य होगा। वहीं, नगर में प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। नगर में कुल 11 वार्ड हैं। यहां करीब 22 से 25 हजार की आबादी निवास करती है। इन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 15वें वित्त के बजट 52 लाख रुपये से नाली, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, नाली मरम्मत के कार्य कराएं जाएंगे। नगर के आजाद नगर, चांदनी चौक, गुलौरा, उत्तर फटका आदि स्थानों पर निर्माण कार्य होंगे। इसी मद से नगर पंचायत कार्यालय के सामने की सड़क का टूटी नाली का चैंबर भी दुरुस्त कराया जाएगा। टूटी नाली के चैंबर के कारण बारिश के दिनों में सफर के दौरान लोगों को दिक्कतें होती हैं। वहीं, वार्ड संख्या आठ के गुलौरा बस्ती में जाने वाले मार्ग पर निरंतर पानी लगा रहता है। जिसे दुरुस्त कराया जाएगा। इससे लोगों का आवागमन सुगम होगा। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि शासन से नगर पंचायत प्रशासन को 15वें वित्त के तहत मिलने वाले बजट से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें