फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवतायुक्त कार्यों को पूरा कराने पर डीएम ने दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जि लाधि कारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में गुणवत्तायुक्त विकास कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए ईओ घोसिया व डेयरी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। आबकारी, आईजीआरएस, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पेयजल योजना, गढ्डामुक्ति, डूडा, सहित पेंशन आदि योजनाओं की क्रम वार समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को समयपूर्ण कार्यों को पूरा कराते हुए तय मानकों पर खरा उतरने की बात कहीं। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई को कहा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह को निर्देश देते हुए धन आवंटन का लेखाजोखा उपलब्ध कराने को कहा। टीकाकरण, शौचालय, सीएम-पीएम आवासों में पात्रों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश मातहतों को दिया। छात्रवृत्ति के मामले को गंभीरता से लेते हुए छूटे हुए बच्चों को अविलंब लाभान्वित कराने पर जोर दि या। बैठक में सीडीओ हरिशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा, जिला अर्थ संख्याधिकारी संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें