सुरियावां। श्रीघनश्याम दुबे महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के अंतिम दिन रविवार को सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसके अलावा क्षेत्रवासियों को साफ सफाई के साथ डिजिटल इंडिया के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान स्यवं सेवको की टोली ने एकौनी, कनकपुर, खरगपुर की सड़क और नाली की सफाई की। देवेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताते हुए कहा की हमें समाज की सेवा नि:स्वार्थ भावना से करनी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा की सेवा योजना के तहत छात्र-छात्राओं के अंदर सेवा के भाव का विकास होता है। अंतिम दिन समाज में आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पांडेय ने स्वयं सेवकों के स्वच्छता में किए योगदान की सराहना की। इस मौके पर डॉ. आलोक, पंकज दुबे, संतोष दुबे, रामभरोस, संतोष, शिवशंकर, संदीप तिवारी, कृपाशंकर, कमलेश, जयशंकर, प्रमोद शर्मा, संदीप, अभिषेक, झल्लू यादव, नीतू, मूलचंद आदि मौजूद रहे।