फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली की सफलता पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जन अधिकार पार्टी की शुक्रवार को अशोक महान भवन में हुई बैठक में 10 मार्च को आयोजित रैली में शामिल होकर उसे सफल बनाने पर जोर दिया गया। रैली में मुख्य अतिथि राष्टीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा होंगे। वाराणसी में 10 मार्च को आयोजित रैली पर मंथन करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ओपी मौर्या ने कहा कि पार्टीजन अभी से गांव-गांव, घर-घर जाकर रैली की नीतियों से अवगत कराकर अधिकाधिक संख्या में रैली में शिरकत करने की अपील करें। जिला सलाहकार हरिश्चंद्र मौर्य ने बताया कि एक हजार से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता रेल मार्ग से रैली में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर शेषमणि शर्मा, ओमप्रकाश मौर्य, अशोक मौर्य, विमलेश, राजकुमार, विकास, राजितराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें