फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिहर कथा सुनने से सभी कष्ट हो जाएंगे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चकवां महावीर मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्री हरिहर कथा में छठवें दिन रविवार को हरिद्वार से पधारे स्वामी विजयानंद जी महराज ने भक्तों को कथा का रसपान किया। कथा संग भजन का श्रवण कर श्रद्धालु निहाल होते रहे। जय श्रीराम..., मारुतिनंदन जय हनुमान..., के जयघोष से पूरा माहौल धर्ममय बना रहा। स्वामी विजयानंद जी महराज ने कहा कि श्री हरिहर कथा सुनने मात्र से ही मानव के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। जहां भी धार्मिक अनुष्ठान चल रहा हो उसमें जरुर शामिल होना चाहिए। धर्म के पथ पर चलने वाला व्यक्ति हर जगत में सफल रहता है। मानव जन्म धर्म-कर्म करने को हुआ है। इसे निजी स्वार्थ में व्यर्थ न करें। कहा कि भौतिक सुख की तलाश में मानव दर-दर भटक रहा है। जबकि सच्चा सुख तो परमेश्वर की पूजा में है। प्रभु की कृपा हमें तभी मिलेगी जब हम नि:स्वार्थ भाव से पूजा करेंगे। हम ऐसी वाणी बोलें कि किसी को कष्ट ना हो। शब्दों से कष्ट देना सबसे बड़ा पाप है। कथा के साथ-साथ मंच पर विराजमान महराज के सहयोगियों द्वारा भजन भी प्रस्तुत होता रहा। इस मौके पर बवरा जी महराज, हरेंद्र सिंह, संजय, अन्नू, रत्नेश आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें