ज्ञानपुर। जिले का एक और होनहार अभिनय की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। टीवी की दुनिया में छोटे-मोटे रोल के जरिए खुद को साबित कर चुके भदोही के कांवल गांव निवासी अभिषेक दुबे को बड़ा अवसर मिला है। भोजपुरी की मल्टी स्टारर फिल्म ‘बदमाश नंबर-1’ में वह सेकेंड लीड रोल करेंगे। फिल्म की शूटिंग 15 फरवरी से शुरू हो रही है। ‘भाई का बदला’ को पूरा कर चुके आजमगढ़ के निर्देशक ओम प्रकाश यादव इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसमें राज यादव मेन लीड हीरो होंगे। इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर और मुंबई में होगी। फिल्म को जून में रिलीज करने की तैयारी है। अभिषेक इस समय सोनी पर प्रसारित टीवी सीरियल साईं बाबा में अभिनय कर रहे हैं। ब्यूरो