फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाकर छात्र-छात्राओं ने दिया स्वच्छता संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। रामनरेश सिंह आईटीआई और पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने परिसर में व्याप्त गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रों ने स्कूल ही नहीं बल्कि सड़कों पर भी झाड़ू लगाकर सफाई की। कक्षाओं से सफाई की शुरूआत करने के बाद और कार्यालय, परिसर, चौरी-सुरेरी मार्ग पर भी झाड़ू लगाया। कहा कि हम बदलेंगे तभी देश भी बदलेगा। मैनेजर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि अब हर सप्ताह किसी एक गांव में सफाई की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश यादव, अनिल मौर्या, राजेश मौर्या, शैलेश दुबे, नेहा सिह, अंजू जायसवाल, महेंद्र सिंह, संतोष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें