मोढ़। नहरों की सफाई के चलते जिले की ज्यादातर नहरों में पानी नहीं है। इसके चलते किसानों को गेंहू के फसल की सिंचाई में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कुछ जगहों पर किसानों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। भदोही-दुर्गागंज नहर में पानी नही आने से स्थानीय किसानों परेशान हैं। बीते कई दिनों से नहर में पानी नहीं आ रहा है। जिससे गेंहू की सिंचाई नहीं हो पा रही है। विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए किसानों ने नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की। कहा की अगर जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। इससे आने वाले दिनों में उनके सामने भूखमरी की समस्या खड़ी हो जाएगी। मांग करने वालों में बलिराम सिंह, रामजस यादव, फोटो तिवारी, जिला दुबे, बालमुकुंद दुबे, कमलेश पाल, मोहन यादव आदि रहे।