फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनाक्षा की गांव में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगीगंज। सड़क दुर्घटनाएं कारण और निवारण भाषण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली माता सेवक इंटर कॉलेज बैरीबीसा की छात्रा मीनाक्षी मिश्रा का जगापुर मिश्रान गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद मौर्य ने बताया की 28 नवंबर को जनपद में प्रथम और पांच दिसंबर को मंडल में दूसरा स्थान लाकर मीनाक्षी ने जिले का नाम रोशन किया। 12 दिसंबर को लखनऊ में परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के हाथों उसे सम्मान मिला। जिला पंचायत सदस्य विनोद मिश्र ने बुके देकर सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा की विद्यालय के साथ ही मीनाक्षी ने गांव का नाम रोशन किया। किसी बेटे से बेटियां कम नहीं है। मौके पर नागेंद्र कुमार पांडेय, सुरेश चंद शुक्ल,अनूप मिश्र, शारदेंदु मिश्र, बच्चन, रंगनाथ दुबे, सुरेश शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें