गोपीगंज। कठौता गांव स्थित श्यामधर स्मारक स्थल पर शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्यामधर मिश्र की पुण्य तिथि मनाई गई। कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने जिले के विकास के लिए जो कार्य कराए वह आज मील का पत्थर साबित हो रहा हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से जिले के विकास के बारे में सोचा। इस मौके पर सिद्धार्थ मिश्र, सुरेश उपाध्याय, जगदीश पासी, राजेश पांडेय, अनुपम आनंद उपाध्याय, गुलजारी लाल, बाल मुकुंद, लवकुश मिश्र, माबूद खान आदि मौजूद रहे।