जंगीगंज। इलाके के बीसा गांव में शुक्रवार को रावण दहन होते ही पूरा मेला क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। मेले का शुभारंभ भगवान श्रीराम और सीता की आरती के साथ शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिसके बाद लोगों ने विजया दशमी के अवसर पर लगे मेले में जमकर आनंद लिया। चाट, फ़ुल्की और श्रृंगार के समान के दुकान के साथ अन्य दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। मौके पर बंशनारायण दुबे, सुभाष चंद्र, राजा दुबे, राकेश, लालचंद्र,प्रदीप, सुरेश पांडेय, कृष्ण मोहन शर्मा, सूरज आदि रहे।