फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों से संतुष्ट नहीं है सुभासपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा का जनपद में प्रथम आगमन पर मंगलवार को नगर स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर में स्वागत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश का तीन राज्यों में विभाजन नहीं होगा, तब तक पूर्वांचल का विकास संभव नहीं है। पूर्वांचल के विकास में भाजपा अनदेखी कर रही है। सुभासपा का गठबंधन भले ही भाजपा से है, लेकिन वह उनकी नीतियों से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की आबादी 22 करोड़ तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश का विभाजन कर छत्तीसगढ़ बनाया गया, बिहार को काटकर झारखंड बनाया गया उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में तीन राज्य बनने चाहिए। पूर्वांचल में विद्युत उत्पादन के बावजूद यहां सिर्फ 14 घंटे बिजली दी जा रही है। जो पूर्वांचल के लोगों को प्रति अन्याय है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नागेश्वर राजभर की अध्यक्षता में उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सूरज दुबे, रवि पांडे, पिंटू यादव, किशन गौड़, पिंटू मोची समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें