भदोही। नगर के जमुनीपुर कॉलोनी निवासी योगाचार्य एवं हर्बल विशेषज्ञ, विजय कुमार श्रीवास्तव को क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया (क्यूसीआई) ने सदस्यता प्रदान की है। क्यूसीआई देश में गुणवत्ता मानकों को पूरा करने वाले प्रतिष्ठानों समेत व्यक्तिगत लोगों को सदस्यता प्रदान करती है। योगाचार्य ने बताया कि देश भर में गुणवत्ता और मानकों पर काम करने वाली क्यूसीआई की सदस्यता मेरे लिए ही नहीं जिले के लिए गौरव की बात है। बताया कि संस्थान से उन्हें इस आशय के पत्र के साथ पहचान पत्र प्राप्त हो गया है जो एक वर्ष के लिए मान्य है। सदस्यों को समय समय पर क्यीसीआई के जरिए कार्यक्रमों और क्रियाकलापों की जानकारी मिलेगी। क्यूसीआई के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर मिलने के साथ गुणवत्ता और मानकों को बनाए रखने में योगदान देना होगा।