फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बगुला और चरखी पक्षियों के शिकारी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर रात मर्चवार गांव के पास से एक शिकारी को आठ मृत पक्षियों के साथ धर दबोचा। वन विभाग की टीम ने आरोपी बैरा निवासी सलमान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर 50 हजार का जुर्माना लगाया। विभाग ने पक्षियों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

भदोही रेंज के वन विभाग की टीम को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि एक शिकारी बड़ी संख्या में पक्षियों का शिकार कर अपने साथ लेकर जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही हरकत में आई वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी सलमान निवासी बैरा को पक्षियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
टीम ने जब पक्षियों की गिनती की तो उसके पास से आठ मृत पक्षी मिले। जिसमें तीन बगुला और पांच चरखी पक्षी थी। पूछताछ में सलमान का कहना था कि वह सिर्फ पक्षियों को बचा रहा था। आरोप लगाया कि पक्षियों का शिकार किसी और ने किया। वन विभाग की टीम उसे पकड़कर रेंज कार्यालय लेकर आई और चालान कर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

भदोही रेंजर आलोक रंजन ने बताया कि आठ मृत पक्षियों को बरामद किया गया है। सभी का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शिकारी सलमान के आरोपों की जांच की जा रही है। मामले में अधिक क्षति को देखते हुए 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें