पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर सेल ने ऑनलाइन जालसाजी के शिकार युवक के खाते में 50 हजार रुपये वापस करा दिया।
भदोही के जमुनीपुर कॉलोनी निवासी संदीप जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर अपने को कस्टमर केयर अधिकारी बताया और छह अंक का कोड पूछकर खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिया। साइबर सेल की टीम ने पीड़ित के बैंक स्टेटमेंट का अवलोकन कर ओके क्रेडिट मरचेंट में ट्रांसफर की गई 50 हजार रुपये की रकम पर रोक लगाकर वापस कराया। शेष 22 हजार रुपये वापस कराने में सेल की टीम जुटी हुई है। टीम में अरविंद यादव, राधेश्याम कुशवाहा, अंकित त्रिपाठी, अमित कुमार राय आदि शामिल रहे।