फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के काली देवी मोहाल मिर्जापुर रोड स्थित ज्ञानेश नामक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर शनिवार की रात लगभग 50 हजार से अधिक मूल्य का सामान साफ कर दिया। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस ने दुकान की जांच पड़ताल की। पूरेरजई निवासी मकोई लाल उक्त स्थान पर मोबाइल की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार की बंदी होने के कारण वह परिवार के साथ घर पर था। देर रात चोरों ने मौका देखकर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और 10 नग कीपैड, चार नग एंडराइड मोबाइल, सीसी कैमरे का एक नग मॉनिटर, कैश बाक्स में रखे एक हजार रुपये उठा ले गए। लोगों की नजर जब टूटे ताले पर पड़ी तो सूचना दुकानदार को दिया। आनन-फानन में वह दुकान पर पहुंच कर देखा तो कीमती मोबाइल गायब थे। शोरगुल मचाने पर अन्य दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल दुकानदार इस बात को लेकर नाराज थे कि लगभग एक किलोमीटर के अंदर कोतवाली, चौकी और 112 नंबर की दो-तीन गाड़ियों पर सवार पुलिस कर्मी न चोरों पर शिकंजा कस पा रहे हैं न ही उचक्कों पर। महामारी के दौर में किसी तरह दुकानदार फंसी पूंजी को निकाल कर जीविकोपार्जन की चिंता में है तो मनबढ़ चोर और उचक्के पलक झपकते ही घटनाओं को अंजाम देकर चपत लगाने में कमी नहीं छोड़ रहे हैं। घटनाओं पर अंकुश नहीं लग सका तो चोरों की हरकत अन्य दुकानदार के लिए भारी पड़ रही है। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने दुकान की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें