फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फॉरेंसिक रिपोर्ट बदलवाने के नाम पर 50 हजार की ठगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना गोपीगंज में पकड़ा गया ठगी का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गोपीगंज। दहेज हत्या के मुकदमे से नाम निकलवाने और फॉरेंसिक रिपोर्ट अपने पक्ष में लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी रत्नेश गौतम को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9400 रुपये बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। रैपुरी निवासी छोटे लाल ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई की पत्नी की मृत्यु के बाद परिवार के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी दौरान रत्नेश कुमार गौतम ने मुकदमे से नाम हटवाने और फॉरेंसिक रिपोर्ट अनुकूल करवाने का झांसा देकर 18 दिसंबर 2025 को 50 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि जब वादे के अनुसार कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो आरोपी ने पीड़ित को जेल भेजने की धमकी देकर 20 हजार रुपये की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को आरोपी रत्नेश कुमार गौतम निवासी सीखापुर को संत विवेकानंद स्कूल के पास स्थित चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें