फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.29 करोड़ टैक्स बकाया, वसूले सिर्फ 79 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिवहन विभाग ने वाहनों से टैक्स वसूली के लिए पैनाल्टी छूट के प्रावधान के साथ एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की, लेकिन जिले के वाहन स्वामियों को शायद यह नहीं भाई। ढाई हजार से अधिक वाहनों के मुकाबले 250 वाहनों के ही आवेदन विभाग को प्राप्त हुए। इसमें 4.29 करोड़ की बकाएदारी में मात्र 79 लाख ही जमा हो सका जबकि 26 सितंबर को योजना में आवेदन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

सड़कों पर वाहनों को खूब दौड़ाते हुए कमाई की लेकिन जब टैक्स अदा करने की बारी आई तो कदम पीछे खींच लिए। वाहन स्वामियों की इस आदत के चलते ही जिलों में भी वाहनों पर कई करोड़ का बकाया हो गया। चूंकि बकाये पर पैनाल्टी भी लगी तो वाहन स्वामी हिम्मत नहीं जुटा पाए। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की।
अधिकारियों ने भी सोचा कि इस योजना में पैनाल्टी छूट का प्रावधान है तो फिर बड़ी तादाद में वाहनों से टैक्स प्राप्त होगा लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। आंकड़े के अनुसार, जनपद में 2518 वाहनों पर पांच करोड़ 29 लाख रुपये का टैक्स था। जबकि विभाग को महज 250 वाहनों के आवेदन प्राप्त हुए और निस्तारण भी सिर्फ 150 का हो सका। ऐसे में विभाग को 79 लाख सत्तावन हुआर रुपये का ही टैक्स प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

26 सितंबर को तिथि समाप्त हो जाएगी, ऐसे में 20 फीसदी टैक्स जमा करने के आंकडे़ को भी विभाग पूर्ण नहीं कर सका। एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि 26 सितंबर के बाद टैक्स बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना वाहन स्वामियों के लिए काफी फायदेमंद रही, लेकिन उम्मीद के हिसाब से आवेदन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें