फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण होने पर मिलेंगे 48 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पास की तो छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा नौ से लेकर 12 तक पढ़ाई की राह आसान हो जाएगी। परीक्षा के लिए चल रहे ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से लेकर 12 तक की पढ़ाई के दौरान प्रति माह एक हजार रुपये की दर से 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन 20 सितंबर तक होगा। ऑनलाइन आवेदन में रह गई त्रुटि को 21 से 23 सितंबर तक संशोधित किया जा सकता है। परीक्षा 10 नवंबर को जिले के चयनित होने वाले विद्यालयों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें