फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन दिन में पहुंचे 460 खरीदार, आमजन के लिए आज खुलेगा कालीन मेले का द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कालीन मेले के 45वें संस्करण के तीसरे दिन विदेशी खरीदारों में जमकर उत्साह देखा गया। एक्सपो मार्ट में बुधवार को आयातकों की भीड़ उमड़ी। मेले में आयातक पसंदीदा कालीनों को ढूंढ़ते नजर आए। सीईपीसी के फेयर कमेटी अध्यक्ष वासिफ अंसारी ने बताया कि आठ अक्तूबर से शुरू में मेले में अब तक 460 विदेशी खरीदार आए हैं। बताया मेले में बृहस्पतिवार को आम लोग खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

बताया कि मेले में 69 देशों के 550 से अधिक आयातकों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राज़ील, बुल्गारिया, कनाडा, इजिप्ट, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कज़ाकिस्तान, स्वित्ज़रलैंड, ताइवान, टर्की, यूएसए देश के कारोबारी शामिल थे। फेयर कमेटी के अध्यक्ष वासिफ अंसारी ने बताया कि कालीन मेले में आने वाले विदेशी खरीदार खुश है। तीन दिनों में 460 विदेशी मेहमान आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें