जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली विभाग की टीम ने अभियान चलाकर बकाया जमा न करने पर 46 का कनेक्शन काट दिया जबकि 64 हजार रुपये की वसूली की।
मोढ़ बाजार में जेई दीपक दूबे और लाइनमैन राजकुमार के साथ टीम ने कई उपभोक्ताओं का मीटर चेक किया। बकाया बिल जमा न करने पर छह का कनेक्शन काटा गया। इस मौके पर विकास सिंह, शिवशंकर मौर्य आदि रहे। बाबूसराय बाजार में जेई ओपी कन्नौजिया के नेतृत्व में सघन अभियान चला। यहां पर 24 का कनेक्शन काटा और 50 हजार की वसूली की गई। भदोही के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार मौर्य ने रामपुर, चकहरवंशपुर गांव में चेकिंग के दौरान 16 का कनेक्शन काटा। 24 हजार बकाए की वसूली की गई। इस मौके पर अरविंद यादव, दब्बू पांडेय, विनय मौर्य, ऋषभ, राकेश शुक्ला, साधु यादव आदि रहे।